
नई देहली – कुछ समय पूर्व ही हुई कोरमंडल एक्सप्रेस की भयंकर दुर्घटना के पश्चात अभी उडीसा राज्य में ही एक अन्य रेल दुर्घटना का समाचार सामने आया है । राज्य के बारगढ जिले में मेंधापाली गांव के पास एक निजी सीमेंट कारखाने के मैदान में एक मालगाडी के ५ डिब्बे पटरी से उतर गए । सौभाग्य से इस दुर्घटना में जीव हानि नहीं हुई है । संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना में रेलवे बोर्ड की कोई भूमिका नहीं है, पटरियों की पूरी व्यवस्था संबंधित कारखाना करता है ।
#BREAKING | After the Balasore train tragedy, now a goods train derails in Odisha’s Bargarh district.
No casualties have been reported so far: @Sabyasachi_13 shares the latest details with @Swatij14#Odisha #Bargarh pic.twitter.com/n2Ba3dCtA0
— TIMES NOW (@TimesNow) June 5, 2023
कोरोमंडल दुर्घटना में मृतकों की संख्या नहीं छिपाई गई है ! – उडीसा सरकार
दूसरी ओर उडीसा सरकार के मुख्य सचिव पी.के. जेना ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि हम कोरमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना में मृत लोगों की संख्या नहीं छिपा रहे हैं । बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके राज्य के अनेक दुर्घटनाग्रस्त प्रवासियों का अभी भी पता लगाना संभव नहीं हुआ है । इस प्रकरण में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोई टिप्पणी नहीं की है ।
मुख्य सचिव जेना ने कहा कि अभी तक मिले कुल २७५ शवों में केवल १०८ लोगों की पहचान नहीं हो पाई है । भयंकर उष्णता से शव तीव्र गति से सड रहे हैं । इसलिए उनकी पहचान हो पाना कठिन हो रहा है । और दो दिन पहचान करने का प्रयत्न किया जाएगा, अन्यथा कानून के अनुसार राज्य सरकार ही शवों के अंतिम संस्कारों की व्यवस्था करेगी, जेना ने यह भी स्पष्ट किया ।
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
यदि केंद्रीय कानून के अनुसार दिया गया दंड पहले ही पूरा हो चुका है, तो समय पूर्व स्वतंत्रता क्यों नहीं दी जानी चाहिए ? – Madras High Court
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की