
ढाका (बांग्लादेश) – भारतीय दूतावास एवं उच्च प्रशासकीय अधिकारी को इसके आगे अतिरिक्त सुरक्षाकवच दिया नहीं जाएगा, ऐसा निर्णय बांग्लादेश सरकार ने लिया है । विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल मोमेन ने यह घोषणा करते हुए कहा कि हम अपने करदाताओं के पैसे राजदूतों की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए खर्च नहीं कर सकते । भारत के साथ ही अमेरिका, सऊदी अरेबिया एवं ब्रिटेन के राजदूतों से भी अतिरिक्त सुरक्षा हटाई जाएगी । ढाका के भारतीय दूतावास ने अभी तक इस विषय में कुछ भाष्य नहीं किया है ।
१. ढाका पुलिस आयुक्तों के मत में, चार देशों के अतिरिक्त अन्य दूतावासों ने भी अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की थी ।
२. दूसरी ओर ‘पीटीआइ’ वृत्तसंस्था के अनुसार ढाका पुलिस के पास अल्प मानव संसाधन के कारण यह निर्णय लिया गया है ।
३. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के मतानुसार, यदि किसी भी दूतावास को अतिरिक्त सुरक्षा चाहिए, तो वे निजी कंपनी को पैसे देकर ऐसी सेवा ले सकते हैं ।
४. वर्ष २०१६ में ढाका के एक रेस्टोरेंट पर हुए जिहादी आक्रमण में एक भारतीय युवती के साथ ही १७ विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी । इसके पश्चात ही यह अतिरिक्त सुरक्षा दी गई थी ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं की रक्षा का दायित्व नहीं लेना है एवं उन्हें सुरक्षा भी नहीं देनी है, बांग्लादेश की यह नीति हिन्दू विरोधी है ! |
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।