राहुल गांधी की जिम्मेदारी कौन लेगा ? – असम के मुख्यमंत्री सरमा का प्रश्न !

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

मेंगलुरु – कर्नाटक में १० मई को होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ७ मई को मंगलुरु में एक अभियान रैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी कर्नाटक के लोगों को आश्वासन दे रहे हैं, किन्तु राहुल की जिम्मेदार कौन लेगा ? क्या आप ऐसे व्यक्ति की जिम्मेदारी ले सकते हैं जो जनता की जिम्मेदारी नहीं ले सकता ? सोनिया गांधी गत २० वर्षों से अकेले राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की लड़ाई लड रही हैं।

मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा कि जब ‘पी.एफ.आई.’ पर प्रतिबंध लगा था तो कई दलों ने इसका विरोध किया था। जब कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक में सत्ता में थे, तो उन्होंने पी.एफ.आई. के विरुद्ध प्रकरण  वापस ले लिए और इस संगठन के आतंकवादियों को कारागार से मुक्त कर दिया।