मंदिर पर लिखा, ‘मोदी को आतंकवादी घोषित करें !’

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) – यहां के स्वामीनारायण मंदिर पर खलिस्तानियों ने आक्रमण कर उसकी तोडफोड की । दीवाल पर लिख दिया कि, ‘मोदी को आतंकवादी घोषित किया जाए ।’ साथ ही मंदिर के दरवाजे पर खलिस्तान का झंडा फहराया । यह घटना ५ मई को सवेरे हुई । इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस इसका अन्वेषण कर रही है ।
ऑस्ट्रेलिया में निशाने पर हिंदू मंदिर, सिडनी में की गई तोड़फोड़, PM मोदी के खिलाफ लिखे आपत्तिजनक नारे#Austraila | #HinduTemple https://t.co/19UoKLLsWh
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) May 5, 2023
इसके पहले भी ऑस्ट्रेलिया में कई बार हिन्दुओं के मंदिरों पर खलिस्तानियों ने आक्रमण किया है । इस विषय में मार्च महीने में प्रधानमंत्री मोदीजी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अँथनी अल्बानिज से चर्चा की थी । तब अल्बानिज ने आश्वासन दिया था कि, ‘भारतियों की रक्षा की जाएगी’; परंतु प्रत्यक्ष में उनकी सरकार की निष्क्रियता ही इस घटना से सामने आई है ।
संपादकीय भूमिकाऑस्ट्रेलियन सरकार फिर से हिन्दू मंदिर की रक्षा करने में उदासीन ! ऑस्ट्रेलिया, कनाडा एवं ब्रिटेन में खलिस्तानवादी सिक्ख हिन्दुओं के मंदिरों एवं दूतावासों पर सीधे आक्रमण करते हैं और वहां की पुलिस, प्रशासन निष्क्रिय रहते हैं । आक्रमणकर्ताओं पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं । इससे ध्यान में आता है कि वे ही खलिस्तानियों को फुसला रहे हैं ! ऐसे देशों को भारत ने प्रश्न पूछना चाहिए ! |
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
शिक्षा सचिव का स्थानांतरण– पेपर लीक की घटनाएं रोकने हेतु नया कानून भी बनाएंगे ।
PM Modi Fast-Track Courts : पेपर लीक की घटनाओं के लिए तीव्रगति न्यायालय गठित करेंगे !
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !