स्थानीय आदिवासी मैती समाज के संदर्भ में उच्च न्यायालय के आदेश का कर रहे विरोध !

इंफाल (मणिपुर) – मणिपुर के इंफाल, चुराचंदपुर तथा कांगपोक्पी में ३ मई को रात्रि हिंसा होने के उपरांत मणिपुर के ८ जिलों में संचारबंदी लागू की गई । हिंसा न बढने हेतु अगले ५ दिन के लिए यहां की इंटरनेट सेवा खंडित की गई है । हिंसा पर नियंत्रण पाने हेतु सैन्य एवं असम राइफल्स को आमंत्रित किया गया । उनकी ओर से विविध जिलों में ध्वजारोहण किया गया साथ ही सुरक्षा कारणों से लगभग ४ सहस्र महिलाओं सेना के शिविरों तथा सरकारी आवासों में स्थानांतरित कर दिया गया है । महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने हिंसा के उपरांत ट्वीट किया, ‘मेरा राज्य जल रहा है, कृपया सहायता करें’, ऐसी मांग की है ।
मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के बाद हुई हिंसा की वजह से वहां कर्फ्यू लागू है.#ManipurViolence #Manipurhttps://t.co/pw0fFGXwnT
— ABP News (@ABPNews) May 4, 2023
क्या है प्रकरण ?
मणिपुर राज्य में मैती समाज की जनसंख्या ५३ प्रतिशत है । राज्य में म्यानमार तथा बांग्लादेश के लोगों की घुसपैठ होने से इस समाज को अनेक समस्याओं का सामना करना पड रहा है । मैती समाज ने उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट कर उसे आदिवासी समाज में प्रविष्ट करने की मांग की है; परंतु राज्य के आदिवासी समाज ने मैती समाज को अपने प्रवर्ग में सम्मिलित कराने का विरोध दर्शाया है । ‘यह समाज हमारी भूमि तथा साधनसंपत्ति पर नियंत्रण पाएगा’, आदिवासियों ने ऐसा भय व्यक्त किया है । इस याचिका पर न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी ४ सप्ताह में विचार कर न्यायालय में उत्तर देने के निर्देश दिए हैं । न्यायालय के इस निर्णय के पश्चात मणिपुर में हिंसा उभरी । विविध विद्यार्थी संगठनों ने ऑल ट्राइबल स्टुंडेंट युनियन के अंतर्गत राज्य के सभी १० जिलों में फेरी निकाली थी ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !