
जम्मू – जम्मू-कश्मीर के हिन्दुओं के विषय में सरकार की उदासीनता है । कश्मीरी हिन्दुओं के विस्थापन को आज भी अधिकृत मान्यता नहीं दी गई है । सरकार उन्हें ‘निर्वासित’ कह कर संबोधित करती है । कश्मीर में हुए नरसंहार की ओर सतत अनदेखी की जाती है अथवा इसे नकारा जाता है, ऐसा प्रतिपादन कश्मीरी हिन्दुओं के लिए कार्य करने वाले ‘पनुन कश्मीर’ इस संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजय श्रृंगी ने किया । वे जम्मू-कश्मीर के रूपनगर में आयोजित किए गए प्रतिष्ठित नागरिक मिलन समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में बोल रहे थे । इस समय व्यासपीठ पर श्री. पी.एल. बडगामी, श्री. बी.एल. धर और पी. एल. रैना उपस्थित थे । कश्मीरी हिन्दुओं के विषय में ‘पनून कश्मीर’ ने सरकार को अनेक सूचनाएं दी हैं; परंतु सरकार ने उस ओर अनदेखी की, ऐसा दुःख भी डॉ. श्रृंगी ने व्यक्त किया ।
(सौजन्य:- टेक वन )
कार्यक्रम का सूत्र संचालन श्री. बेहारीलाल कौल ने किया । इस मिलन समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !