
नई देहली – भाजपा के ज्येष्ठ नेता सुरेंद्र मतियाला (आयु ६० वर्ष) की उनके देहली के कार्यालय में घुसकर आक्रमणकारियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी । यह घटना १४ अप्रैल को शाम ५ बजे के आसपास हुई । इस प्रकरण में बिंदापुर पुलिस ने हत्या का अपराध प्रविष्ट कर गोलीबारी करनेवालों की खोज शुरू की है ।
इस विषय में मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मतियाला उनके अपने एक रिश्तेदार और कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कार्यालय में बैठे थे । उस समय २ लोगों ने कार्यालय का दरवाजा खोला और सुरेंद्र मतियाला पर सीधे गोलियां बरसाईं । सुरेंद्र मतियाला को ५ गोलियां लगीं । उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया; किंतु वहां के आधुनिक वैद्य ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त के साथ सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे । इस प्रकरण में पुलिस अन्वेषण कर रही है ।
दिल्ली के नजफ़गढ़ इलाके में बीजेपी के पूर्व निगम पार्षद सुरेंद्र मटियाला की हत्या…
दो बदमाशों ने शुक्रवार की शाम दफ़्तर में घुसकर मारी 6 गोली और बाइक से हुए फ़रार…#bjpdelhi #bjpFormercouncilor #SurenderMatiala pic.twitter.com/j647aqsmhZ
— India TV (@indiatvnews) April 15, 2023
सुरेंद्र मतियाला यहां भाजपा के नजफगड जनपद के किसान मोर्चा के प्रभारी थे । सुरेंद्र मतियाला के हत्या प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई दल का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
संपादकीय भूमिकागुंडों को पुलिस का तनिक भी भय न होने से दिनदहाडे किसी की भी हत्या कर देते हैं ! यह दृश्य बदलने हेतु सरकार को प्रयत्न करने चाहिए ! |
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed