
भाग्यनगर (तेलंगाना) – हैदराबाद पुलिस को केवल मेरे द्वारा किए गए वक्तव्य आपत्तिजनक लगते हैं और वे मेरे विरोध में अपराध प्रविष्ट करते हैं । तथापि मुझे प्रतिदिन देश-विदेश से जान से मारने की धमकियां मिलती हैं, उसके सभी साक्ष्य मैंने पुलिस महासंचालक से लेकर आयुक्त, सभी को सौंपने पर भी कोई भी अपराध प्रविष्ट नहीं किया जाता । तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव निजाम के ८ वें वंशज तथा हैदराबाद पुलिस रजाकारों की सेना है, ऐसी कठोर प्रतिक्रिया भाजपा नेता और प्रखर हिंदुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजा सिंह ने की ।
श्रीरामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के समय टी. राजा सिंह द्वारा कथित आपत्तिजनक वक्तव्य करने पर उनके विरोध में अपराध प्रविष्ट किया गया है । इस विषय में वे बोल रहे थे । इस समय राजा सिंह ने यह भी दावा किया कि, शोभायात्रा से वापस लौटते समय मुसलमान बाहुल्य चार मीनार परिसर में ओवैसी के समर्थकों ने भगवे वस्त्र परिधान किए हुए हिन्दुओं पर आक्रमण किया था । इस प्रकरण में पुलिस ने केवल नाम के लिए शिकायत प्रविष्ट की है ।
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।