
इस्लामाबाद – पेशावर नगर में दोपहिया से आए आक्रमणकारियों ने सिक्ख किराना व्यापारी दयाल सिंह की गोली मारकर हत्याा की । दयाल सिंह पर कुल ३० गोलियां दागी गईं । दोपहर लगभग ३ बजे दयाल सिंह अपने दुकान में थे । इस समय दोनों ही आक्रमणकारियों ने लगातार गोलीबारी की । दयाल सिंह की दुकान बाजार में अत्याधिक भीडवाले स्थान पर है । तब भी आक्रमणकारी गोलीबारी कर आसानी के साथ पलायन कर गए । मार्ग के किनारे पुलिस चौकी होते हुए भी आरोपियों को पलायन करने में कोई अडचन नहीं आई ।
पेशावर में अनुमानत: १५ सहस्र सिक्ख रहते हैं । ये लोग मुख्य रूप से जोगन शहा परिसर में रहते हैं । पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है । इस घटना के १ दिन पूर्व कराची में एक हिन्दू डॉक्टर की हत्या हुई थी । उससे पूर्व कराची नगर में एक अल्पाायु हिन्दू लडकी का अपहरण किया गया था ।
संपादकीय भूमिकास्वतंत्र खालिस्तान की मांग करनेवाले तथा उसके लिए पाकिस्तान से मिलीभगत करनेवाले खालिस्तानवादी क्या पाकिस्तान के असुरक्षित सिक्खों के लिए आवाज उठाएंगे ? |
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।