|

अलीगढ (उत्तर प्रदेश) – जिले के फिरोजपुर नामक मुसलमान बहुसंख्यक क्षेत्र में रहनेवाले एकमात्र हिन्दू परिवार पर अपनी ही मुस्कान नामक मुसलमान बहु ने धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला । इसके लिए उसने घर में चैत्र नवरात्रि में पूजी जाने वाली देवीमां की मूर्ति को खंडित कर दिया तथा मांसाहारी पदार्थ बनाने का आग्रह करने लगी । मुस्कान के मायके वालों ने भी इसमें उसका पक्ष लिया । स्थानीय प्रसार माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्कान के हिन्दू पति अजय कुमार ने मुस्कान एवं उसके मायके वालों के विरुद्ध पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया है ।
अलीगढ़ में हिंदू पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही मुस्लिम पत्नी सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है.#ReligiousConversion #Aligarh https://t.co/7N6wQ346bU
— ABP Ganga (@AbpGanga) March 30, 2023
१. कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि फिरोजपुर की मुस्लिम महिलाओं ने मुस्कान को ससुराल वालों के विरुद्ध बहकाया था ।
२. कुमार ने दिसंबर २०२२ में मुस्कान से प्रेम विवाह किया था ।
३. सामाजिक माध्यमों द्वारा घर के कलह का एक वीडियो प्रसारित हुआ है । संभवत: अजय कुमार ने ही यह वीडियो बनाया है, जिसमें वे बारंबार कह रहे हैं कि ‘हमें मरना स्वीकार हैं, परंतु धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे !’ वीडियो से यह भी सामने आया है कि मुस्कान घर वालों को धमका रही है । वह कह रही है, ‘यदि धर्मांतरण नहीं किया, तो सभी को मरना पडेगा ।’
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु