|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – यहां के जानकीपुरम क्षेत्र में रामनवमी के दिन हिन्दुओं की शोभायात्रा के समय शाही मस्जिद के सामने उस पर पथराव किया गया । इस समय कोलाहल उत्पन्न होने से सम्मिलित हिन्दू इधर-उधर भागने लगे, तो धर्मांध मुसलमानों ने पीछा कर हिन्दुओं की पिटाई की एवं कुछ गाडियों को तोड डाला ।
कट्टरपंथी मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी जुलूस पर पत्थर बरसाए, दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए श्रद्धालु: लखनऊ में हिन्दू संगठनों ने दिया थाने पर धरना#RamNavami #Lucknowhttps://t.co/T71Y7vdBTY
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) March 30, 2023
१. इस विषय में शोभायात्रा के संयोजक तथा भाजपा के नेता कुलदीप सिंह राठौर ने ‘एपइंडिया’ समाचार संकेतस्थल के प्रतिनिधि को बताया कि हमने शोभायात्रा के लिए पुलिस से अनुमति ली थी । शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों में किसी ने किसी से विवाद नहीं किया, तब भी शाही मस्जिद के समीप से शोभायात्रा आगे जाते समय घर की छतों से महिलाओं ने तथा मार्ग पर अल्पायु लडकों ने पथराव आरंभ कर दिया । इस अवसर पर शोभायात्रा में सम्मिलित वाहन तोडे गए । इस हिंसा में एक व्यक्ति घायल हुआ । इस घटना के प्रकरण में पुलिस ने शोभायात्रा में सम्मिलित ७ लोगों को ही नियंत्रण में लिया है । इसमें कुछ अल्पवयीन बच्चे हैं । दूसरी ओर पथराव करनेवाले लोगों में केवल दो को ही नियंत्रण में लिया गया है ।
२. इस हिंसा के संदर्भ में पुलिस अधिकारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक परिवाद प्रविष्ट नहीं किया गया । इसलिए किसी पर भी कार्यवाही नहीं की गई । शोभायात्रा में सम्मिलित लोगों की जांच कर उन्हें छोड दिया गया है ।
गत वर्ष भी हुई थी हिंसा !
कुलदीप सिंह ने कहा कि गत वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर मुसलमानों के विवाद करने पर हिंसा की घटना हुई थी । उस समय गोलीबारी भी की गई थी । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नगर सेवक चांद ने लोगों को भडकाया था ।
संपादकीय भूमिकाउत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते हुए इस प्रकार की हिंसा नहीं होनी चाहिए, हिन्दुओं को ऐसा प्रतीत होता है ! |
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।