|

हासन (कर्नाटक) – कर्नाटक राज्य के बेलुरू के ऐतिहासिक मंदिर श्रीचन्नकेशव रथोत्सव में कोई कुरान पठन न करे, इसलिए हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने २८ मार्च को मंदिर मार्ग पर आंदोलन किया । ४ एवं ५ अप्रैल को रथोत्सव का आयोजन किया गया है । यहां रथोत्सव के दिन कुरान पठन करने की परंपरा है । प्रतिवर्ष इसका विरोध होता है; परंतु इस वर्ष कुरान पठन न हो; इसके लिए हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन अधिक कृतिप्रवण हैं ।
यहां आंदोलन के चलते दो पहिये वाहन पर आए एक मुसलमान युवक ने ‘कुरान जिंदाबाद’ की घोषणा की । इस कारण क्रोधित आंदोलनकारियों ने उसका मार्ग रोका । उस समय बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं संबंधित युवक के मध्य विवाद हुआ । इस कारण वातावरण तनावपूर्ण हो गया । परिस्थिति न बिगडे इसलिए पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया तथा संबंधित युवक को नियंत्रण में लिया । घटनास्थल पर पुलिस का कडा प्रबंध रखा गया है ।
संपादकीय भूमिकामुहर्रम की फेरी में क्या कभी श्रीमद्भागवत्गीता अथवा वेदमंत्रों का पठन होता है ? अथवा ऐसा हो सकता है क्या ? इसलिए अब हिन्दुओं द्वारा यह एकतरफा धर्मनिरपेक्षता कब तक दिखाई जाएगी ? |
मडिकेरी (कर्नाटक) में मन्दिर परिसर में कब्र , हिन्दुओं द्वारा विरोध I
CJP Party : कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा पांच सितारा होटल में नाच-गाने के साथ दावत !
जेन-जी (Gen-Z) को यदि कोई लोग ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत उनसे प्रभावित हो जाते हैं !
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !