अपराध दर्ज होने के समय से फरार !
(मौलवी अर्थात इस्लाम का ज्ञाता, शिक्षक)

गढवा (झारखंड) – यहां के कोइंसी गांव में चलनेवाले मदरसे के मौलवी समरुद्दीन के विरुद्ध लगभग ६ बच्चों से बलात्कार करने का अपराध दर्ज हुआ है । अपराध दर्ज होने के समय से वह फरार है । उसके काले कारनामे उस समय उजागर हुए, जब उसने १९ फरवरी की रात में ३ विद्यार्थियों को अपने कक्ष में बुलाया । थोड़े समय के पश्चात २ बच्चों को बाहर भेजकर तीसरे से अपनी मालिश करने के लिए कहा, पश्चात उससे बलात्कार करने का प्रयास किया । पीडित बच्चे ने घर जाकर पूरी घटना अपने घरवालों को बताई । तब परिजनों और ग्रामीणों ने मदरसे जाकर मौलवी को डांटकर पूछा । तब इसने अपने समर्थकों को बुलाकर ग्रामीणों और परिजनों को पीटना आरंभ कर दिया । पुलिस ने घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रण में लिया ।
Jharkhand: Maulvi sexually assaults six students in a madarsa on the pretext of getting a massage, attacks family members when they complain
https://t.co/mOGNBJ4HqI— OpIndia.com (@OpIndia_com) February 22, 2023
इसके बाद पुलिस ने पीड़ित बच्चे का जवाब दर्ज कर, मौलवी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया । तब से वह मौलवी फरार है । स्थानीय प्रचारमाध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार यह समरुद्दीन मूलतः बंगाल का है और पिछले अनेक वर्षों से दारुल उलूम सामसिया मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है । इस मदरसे में कुल ५० बच्चे पढ़ते हैं ।
संपादकीय भूमिकामदरसों में होनेवाली ऐसी घृणित घटनाएं समय-समय पर उजागर होती रहती हैं । इसलिए, इंग्लैंड के इस्लामी स्कालर आरिफ अजाकिया ने कहा है कि भारत के सभी मदरसों को ताला लगाकर वहां के बच्चों को मुख्य धारा के विद्यालयों में शिक्षा देनेवाला कानून बनाने का समय अब आ गया है ! |
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
यदि केंद्रीय कानून के अनुसार दिया गया दंड पहले ही पूरा हो चुका है, तो समय पूर्व स्वतंत्रता क्यों नहीं दी जानी चाहिए ? – Madras High Court
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !