
मथुरा – श्रीकृष्णजन्मभूमि मुकदमे की सुनवाई के समय भगवान केशव महाराज की मूर्ति न्यायालय में लाई गई । २३ जनवरी के दिन इस प्रकरण में सुनवाई हुई थी । उस समय इस प्रकरण में ६ वें क्रमांक के वादी भगवान केशव महाराज के अनुपस्थित होने की बात न्यायालय ने कही थी । इसी पृष्ठभूमि पर ६ फरवरी के दिन सुनवाई के समय इस प्रकरण के सभी वादी होने वाले भगवान केशव महाराज की मूर्ति लेकर न्यायालय में उपस्थित हुए । इस समय न्यायालय ने कहा, ‘‘हमने यह स्वीकार किया है कि, भगवान केशव महाराज स्वयं न्यायालय में आए हैं । अगली सुनवाई के समय उन्हें लेने की आवश्यकता नहीं ।’’ १३ फरवरी के दिन इस प्रकरण की आगे की सुनवाई होने वाली है ।
श्रीकृष्णजन्मभूमि परिसर में स्थित मंदिर तोडकर वहां ईदगाह मस्जिद का निर्माण किया गया था । जिस स्थान पर मस्जिद है, वहां कंस का कारागृह था । वहीं पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था । वर्ष १६६९-७० में मुगल आक्रमणकारी औरंगजेब ने मंदिर तोडकर वहां मस्जिद का निर्माण किया था ।
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।
Telegram Blocked : ‘नीट’ परीक्षा की पृष्ठभूमि पर भारत में टेलीग्राम पर प्रतिबंध ।
देश के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से आक्रमण की आशंका : सरकार की ओर से अति सतर्कता की चेतावनी