अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी की सरकार से मांग !
(मौलाना का अर्थ है इस्लाम का विद्वान)

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुसलमानों का धर्मांतरण कराने का कार्य कर रहे हैं । वे द्वेष प्रसारित कर रहे हैं । अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने मांग कहा कि ‘मैं भारत सरकार से धर्मांतरण के विरुद्ध कडा कानून बनाने और इस्लाम की अपकीर्ति करने वाले ऐसे बाबाओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें रोकने का अनुरोध करता हूं ।’
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दरबार में एक मुस्लिम महिला की पुन: हिन्दू धर्म में वापसी कराई है । इस पर बरेलवी ने छत्तीसगढ़ सरकार से धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई मुसलमान मौलवी किसी का धर्मांतरण कर रहा होता तो छत्तीसगढ़ सरकार उसे २४ घंटे के अंदर कारागार में डाल देती ।
‘इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं धीरेन्द्र शास्त्री’: मुस्लिमों की घर वापसी कराने से नाराज मौलाना शहाबुद्दीन बोले- भारत हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता#BageshwarDham #DhirendraShastri #HinduRashtra #GharWapsi https://t.co/mUkJk9NaTy
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) January 28, 2023
मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी ने आगे कहा कि बागेश्वर धाम के संचालक बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अपनाई गई पद्धति भारत में घृणा का प्रसार कर रही है । वह अब तक ३२८ लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं । वे इस्लाम के विरोध में घृणा का प्रसार कर रहे हैं । उन्होंने स्वयं कहा है, ‘मैं टोपी वालों को सनातन धर्मी बनाने जा रहा हूं ।’ सामाजिक माध्यमों के समक्ष इस तरह के वक्तव्य देना इस्लाम का अपमान है । मुसलमान इसका विरोध करते हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
भारत कभी हिन्दू या इस्लामिक राष्ट्र नहीं बन सकता !
मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने हिन्दू राष्ट्र के संबंध में बात करते हुए कहा कि कुछ लोग भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं । भारत कानून और संविधान द्वारा शासित देश है । यहां रहने वाले नागरिक संविधान का पालन करते हैं । इस कारण यह देश कभी हिन्दू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र नहीं बन सकता । ऐसे स्वप्न देखना बंद करना चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दू जब हिन्दू राष्ट्र की बात करने लगे तो मौलानाओं को अब कष्ट होने लगा है । ध्यान दें कि अभी तक धर्मांध जिहादी भारत को ‘इस्लामिक देश’ बनाने की जब बात करते हैं, तब ऐसे मौलाना चुपचाप रहते हैं ! |
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !