फर्जी दस्तावेजों से सरकारी अनुदान लेनेवाले ६०९ मदरसों के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट !

पाटलिपुत्र (बिहार) – उत्तर प्रदेश एवं असम राज्यों के पश्चात अब बिहार में भी मदरसों की जांच होने जा रही है । पटना हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में आदेश दिया है । राज्य में कुल २ सहस्त्र ४५९ मदरसे हैं तथा इन सभी की जांच की जाएगी l राज्य के ६०९ मदरसों को मिलनेवाले सरकारी अनुदान की जांच पूरी होने तक रोकने का आदेश भी दिया है l ये मदरसे फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर सरकारी अनुदान ले रहे थे । जाली दस्तावेजों के आधार पर अनुदान प्राप्त करनेवाले मदरसों के संदर्भ में न्यायालय में मुहम्मद अलाउद्दीन बिस्मिल द्वारा एक जनहित याचिका प्रविष्ट की गई है । उसपर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उपरोक्त आदेश दिया । न्यायालय ने सभी जिलाधिकारियों को इस संदर्भ में बैठक लेने के लिए भी कहा है ।
Bihar Madrasa News: बिहार के 2459 मदरसों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश pic.twitter.com/PWW83FJgR5
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) January 26, 2023
न्यायालय ने पुलिस महानिदेशकों को ६०९ मदरसों के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट करने के पश्चात कौनसी कार्रवाई की ? इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है । इस याचिका पर अगली सुनवाई १४ फरवरी को होनवाली है ।
संपादकीय भूमिका
|
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Rajasthan 1996 Bomb Blast : राजस्थान में वर्ष १९९६ में हुए बम विस्फोट के मामले का निर्णय सर्वोच्च न्यायालय ने निरस्त किया !
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।