
इंफाल (मणिपुर) – मणिपुर के थौबल जिले में २४ जनवरी के दिन सुबह भाजपा राज्य युनिट के पूर्व सैनिक सेल के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की क्षेत्री भाग स्थित उनके निवास स्थान के प्रवेश द्वार के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई । इसके उपरांत मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया । इस प्रकरण में एक और व्यक्ति को बंदी बनाया गया है ।
मणिपुर में भाजपा नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर https://t.co/RyvlyZyMDO
— Hindustan (@Live_Hindustan) January 24, 2023
थौबाल पुलिस अधीक्षक हाबीजम जोगेशचंद्र ने बताया कि, २ लोग बिना क्रमांक के चार पहिया वाहन से आए और उन्होंने सिंह को सुबह ११ बजे गोली मारी । सिंह को छाती में गोली लगने से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में लाया गया; लेकिन उपचार के समय उनकी मृत्यु हो गई । वाहन चालक नौरेम रिकी पॉइंटिंग सिंह और गोली चलाने वाला अयेकपम केशोरजीत को बंदी बनाया गया है । केशोरजीत के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल, २ मैगजीन और ९ कारतूस जप्त किए गए हैं । इस हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है ।
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश