गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हम एक छात्र के रूप में कुछ मांगें करेंगे । आज के राज्यकर्ताओं ने यदि हमारी ये मांगें स्वीकार कीं, तो उससे प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रप्रेम जागृत होगा तथा बहुत शीघ्र आदर्श गणतांत्रिक राज्य आएगा । इन मांगों के अनुसार हमारी शिक्षापद्धति में परिवर्तन आए, यही ईश्वरचरणों में प्रार्थना !

- गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रध्वज का होनेवाला अनादर रोकें !
- राष्ट्रीय शिक्षा में समानता चाहिए । अंतरराष्ट्रीय, केंद्रशासित एवं राज्य; इस प्रकार से शिक्षा के टुकडे कर हमारी राष्ट्रीयता की भावना नष्ट न करें ।
- प्रत्येक व्यक्ति को उसकी मातृभाषा में ही शिक्षा मिलनी चाहिए ।
- हमें सैन्य शिक्षा प्रदान करें ।
- हमसे राष्ट्रप्रेम जागृत करनेवाले आदर्श क्रांतिकारियों की अपकीर्ति (बदनामी) न होने दें ।
- हममें संघभाव बढे; इसके लिए जाति, धर्म एवं पंथ पर आधारित हमारा वर्गीकरण न करें ।
- गणतंत्र दिवस तिथि के अनुसार मनाया जाए ।
- हमारी गुणवत्ता के आधार पर विद्यालय में प्रवेश दीजिए । आरक्षण न हो ।
- सभी विद्यालयों में संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ गाना अनिवार्य किया जाए ।
- सभी विद्यालयों में एक ही प्रार्थना होनी चाहिए ।
- विद्यालय का गणवेश (स्कूल ड्रेस) अंग्रेजों की वेशभूषा के आधार पर, उदा. टाई, टी-शर्ट ऐसा न हो ।
- छात्र मित्रो, हम इस गणतंत्र दिवस पर उक्त सूत्रों को क्रियान्वित करने का निश्चय करेंगे ।
– श्री. राजेंद्र पावसकर, सनातन आश्रम, देवद, पनवेल ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।