|

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल की सीमा पर बड़ी संख्या में अवैध मदरसे बनाए जाने का प्रकरण प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने सीमावर्ती जिलों के जिलाधीशों से कहा है कि वे इन अवैध मदरसों को प्राप्त होने वाली आर्थिक आपूर्ति के संबंध में पूछताछ करें और उन संस्थानों से भी जानकारी लें जिससे इन मदरसों को धन मिल रहा है। सरकार इसके पूर्व ही राज्य के मदरसों का सर्वेक्षण करा चुकी है।
यूपी सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिले के जिलाधिकारियों को अवैध मदरसों के फंडिंग के स्रोत की जांच करने का आदेश दिया है.
(@iSamarthS)
https://t.co/T4ZIXaZjuv— AajTak (@aajtak) January 12, 2023
राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसों के सर्वेक्षण से पता चला कि इस क्षेत्र के मुसलमान गरीब हैं। वे इन मदरसों को धन की आपूर्ति नहीं कर सकते। यह यक्ष प्रश्न है कि ऎसी परिस्थिति में यहां मदरसे कैसे चल रहे हैं ? उन्हें धन कौन दे रहा है?, हम इसका अन्वेषण करेंगे । इन मदरसों ने सर्वेक्षण में अपने आर्थिक स्रोतों की जानकारी नहीं दी थी। अनेक मदरसे ऐसे हैं, जिन्हें देश मे बाहर से अंतरराष्ट्रीय धन मिल रहा है। बाहरी धन क्यों? हम इसकी जांच करेंगे। हम अपने राज्य के बच्चों का उपयोग अयोग्य गतिविधियों में न हो इसकी संभावना के प्रति सतर्क हैं।
संपादकीय भूमिकाजब मदरसे अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे थे, तब क्या सरकारी तंत्र, पुलिस एवं गुप्तचर विभाग निद्रिस्त थे ? |
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।
Jantar Mantar Protest : जंतरमंतर पर चल रहा २३ दिन का अनशन समाप्त ।
Dhruv Rathee : ‘हिन्दुओं के देवता मांस खाते थे तथा मदिरापान करते थे’, ऐसा बोलनेवाले ध्रुव राठी का वीडियो २४ घंटे में हटाएं ।