पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की बांग्लादेश के हिन्दुओं से अनुरोध !

झांसी (उत्तर प्रदेश) – यदि बांग्लादेश में हिन्दू कायर हैं तो उन्हें (इस स्थिति से) छुटकारा नहीं मिल सकेगा । यदि आपके (न्यूज चैनल) माध्यम से हमारी बात बांग्लादेश के हिन्दुओं तक पहुंचती है तो जैसे यहां पदयात्रा चल रही है, आप भी सडकों पर उतरिए । अपनी संस्कृति की रक्षा करने वाले अभिभावक (चिन्मय प्रभु) को बचाओ। उन्हें बाहर निकालो । अन्यथा एक-एक करके आपके मंदिर मस्जिदों में बदल दिये जायेंगे। आपकी बहन-बेटियां या तो धर्म परिवर्तन कर लेंगी या मार दी जायेंगी। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने यहां अपील की कि भारत के हिन्दुओं को भी इस पर ध्यान देना चाहिए । वह बागेश्वर से ओरछा तक सनातन हिन्दू जागृति पदयात्रा पर जा रहे हैं। जब जुलूस झांसी पहुंचा तो वह बोल रहे थे।
पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री द्वारा मार्गदर्शन
हम बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ हैं !
मैं अपनी प्राण संकट में डालकर दिन-रात जी रहा हूं।’ १०० करोड़ हिन्दुओं की चिंता के कारण ही हम गांवों में, सड़कों पर बैठकर पिछड़ों और वंचितों से चर्चा कर रहे हैं। हम बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ खड़े हैं। हम आपसे आग्रह करते हैं, सड़कों पर उतरें। अन्यथा भविष्य में कोई भी हिन्दुओं के लिए आवाज नहीं उठाएगा।
जहां कट्टरपंथी अधिक होते हैं, वहां हिंसा करते हैं !
भारत के कई राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं। जहां उनकी (कट्टरपंथियों की) संख्या अधिक होती है, वहां ऐसा होता है।’ ये लोग हमारे चारों ओर भी हैं ; लेकिन वे यहां ऐसा नहीं करते । जहां उनकी संख्या अधिक होती है, वे आक्रमण कर देते हैं। इससे साबित होता है कि वे (कट्टर मुसलमान) अपनी जनसंख्या के अनुसार योजना बनाते हैं और अपने आक्रमणों की पूर्व योजना बनाते हैं। पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि वहां पत्थरबाज, आगजनी करने वाले, पेट्रोल बम फेंकने वाले सभी लोग बाहर से बुलाए जाते हैं ।
१ करोड कट्टर हिन्दू मिल जाएं तो हजारों वर्षों तक सनातन पर कोई उंगली नहीं उठा पाएगा !
आज ( २६ नवंबर ) ‘संविधान दिवस’ भी है । आज ही के दिन साल २००८ में मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था । यदि मुझे १०० करोड़ हिन्दुओं में से १ करोड़ कट्टर हिन्दू मिल जाएं तो हजारों वर्षों तक सनातन पर कोई उंगली नहीं उठा पाएगा ।
बांग्लादेश बनने की राह पर भारत ! – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पदयात्रा में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘भारत बांग्लादेश बनने की राह पर है’ ये सोच कर हमारे मन में आती भय व्याप्त हैं । कानून हाथ में लेकर संविधान का उपहास उड़ाया जा रहा है। कल को वे किसी की नहीं सुनेंगे । देश में स्थिति अनियंत्रित हो जायेंजी ; तो फिर हिन्दुओं को कौन बचाएगा ? तो आइए अपनी शक्ति बनाए रखें । यह पदयात्रा हिन्दुओं को यह समझाने के लिए आवश्यक है कि ‘अपनी संस्कृति को बचाने के लिये आवाज उठाएँ’ ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेश ही नहीं, भारत में भी होनी चाहिए ये अनुरोध ! अब भारत सहित विश्व के सभी हिन्दुओं को ‘एक है तो सुरक्षित है’ (हम एक होंगे तो सुरक्षित रहेंगे) सोचकर एकजुट हो जाना चाहिए। मुस्लिम जगत में कहीं भी धार्मिक हिंसा होती है तो वे संगठित हो जाते हैं तथा ऐसा करना अब हिन्दुओं के लिए आवश्यक हो गया है ! |
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
(और इनकी सुनिए…) ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन होने पर भारत की आलोचना करने से पीछे नहीं हटेंगे !’ – US Lawmakers
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे