
फतेहाबाद (हरियाणा) – १२० महिलाओं का बलात्कार करनेवाले जिलेबी बाबा उपनाम अमर पुरी को न्यायालय ने १४ वर्षों के कारावास का दंड दिया है । नशीली चाय पिलाकर वह महिलाओं को बेहोश कर उनका बलात्कार करता था । अवयस्क लडकी का २ बार बलात्कार करने के प्रकरण में उस पर ‘पोक्सो’ कानून के अंतर्गत १४ वर्ष, तो महिलाओं का बलात्कार करने के कानून के अंतर्गत ७ वर्ष और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत ५ वर्ष का दंड दिया गया है । यह दंड इकठ्ठा भोगना है । अमर पुरी महिलाओं के नग्न वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठता था । पुलिस को उसके मोबाइल में १२० अश्लील वीडियो मिले, जिनमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिख रहा है ।
Haryana’s ‘Jalebi Baba’ Jailed For 14 Years For Raping Over 100 Women, Filming Act: Report https://t.co/KHwIvBikkX
— ABP LIVE (@abplive) January 11, 2023
पुलिस जांच में जिलेबी बाबा ने स्वीकार किया था कि, उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को नशे की गोली देकर उनका बलात्कार करता था । बदनामी के डर से महिलाएं बलात्कार की बात कहीं भी नहीं बता सकती थीं । १३ अक्टूबर, २०१७ के दिन एक महिला द्वारा साहस करते हुए उसके विरोध में शिकायत करने के उपरांत अपराध प्रविष्ट किया गया था ।
संपादकीय भूमिकाऐसों को फांसी का ही दंड होने का कानून होने की आवश्यकता है, ऐसा ही जनता को लगता है ! |
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !