२ जिहादियों को बंदी बनाया

बर्लिन (जर्मनी) – जर्मन पुलिस ने देश के नॉर्थ-व्हाइन-वेस्टफेलिया से ईरान के २ जिहादी नागरिकों को बंदी बनाया है । वे यहां हथियारों द्वारा आक्रमण करने के प्रयास में थे । ये दोनों इस्लामी कट्टरवाद से प्रेरित थे । जर्मनी में उन्हे ‘एम्जे’ और ‘जेजे’ कहा जाता है । इन दोनों के घरों से सायनाइड, रिसिन जैसे अनेक विषैले पदार्थ जप्त किए गए हैं । अरंडी के बीज से रिसिन बनाया जाता है । किसी व्यक्ति के शरीर में रिसिन के प्रवेश करने से कुछ ही मिनटों में उसकी मृत्यु हो सकती है । सायनाइड की तुलना में यह ६ सहस्र गुना अधिक घातक है । जर्मनी में इस प्रकार के आक्रमण के आरोपियों को ३ से १५ वर्ष के दंड का प्रावधान है ।
#WorldNews | German police arrested a 32-year-old Iranian man suspected of planning a terror attack. #Germanyhttps://t.co/NLKwy79zuG
— Times of Oman (@timesofoman) January 9, 2023
१. जर्मनी के सुरक्षाबलों को अमेरिका की एफ.बी.आई. इस जांच एजेंसी से संभावित जैविक आक्रमण की जानकारी मिली थी । इसकी जानकारी मिलते ही जर्मनी के सुरक्षाबल आरोपियों के घर पहुंच गए । इस समय आस-पास के परिसर को बंद कर दिया गया था । इन दोनों को पकडने से पहले सुरक्षाबलों ने जैविक और रासायनिक आक्रमणों का प्रभाव टालने के लिए सुरक्षात्मक परिधान धारण किए थे ।
२. जर्मनी में वर्ष २०१८ में रासायनिक आक्रमण का षडयंत्र रचने के आरोप में ट्युनिशिया के एक दम्पत्ति को बंदी बनाया गया था । वे दोनों इस्लामिक स्टेट के समर्थक थे । उनके पास से ८४ मिलीग्राम रिसिन जप्त किया गया था । विषैले बम बनाने के लिए दोनों ने इंटरनेट से अनेक प्रकार के घातक रासायनिक पदार्थ मंगवाए थे । इनमें पति को १० वर्ष तथा पत्नी को ८ वर्ष का दंड मिला है ।
संपादकीय भूमिकाजर्मनी जैसे प्रगतिशील देश में जिहादी कार्यवाहियां बढ रही हैं, इसका यह उदाहण ! मानवता के नाम पर धर्मांधों को आश्रय दिए जाने का यह परिणाम उसे भोगना पड रहा है ! |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !