
रामपुर (उत्तर प्रदेश) – ‘लश्कर-ए-खालसा’ नामक खालिस्तानी आतंकवादी संगठन के संदीप सिंह नामक आतंकवादी ने यहां के भाजपा सांसद घनश्याम लोधी को भाजपा त्याग करने एवं ऐसा न करने पर उनके सहित उनके परिवारजनों को मार डालने की धमकी दी है । पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र, इन राज्यों की भाजपा के अनेक नेताओं को इस प्रकार की धमकियां दी गई हैं । लोधी के वॉट्सएप पर यह धमकी दी गई है तथा भाजपा के अन्य नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता तथा भारतीय सेना को भी लक्ष्य करने की धमकी दी गई है ।

१. मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख तजिंदर सिंह तिवाना को भी उनके वॉट्सएप पर इसी प्रकार की धमकी दी गई है । यह धमकी भी संदीप सिंह ने ही दी है ।
२. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भाजपा कार्यकर्ता वीर सैनी को भी धमकी दी गई है । वे भाजपा के किसान मोर्चा संगठन के पदाधिकारी हैं । इस धमकी में अश्लील नारे एवं ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ लिखा है ।
‘Leave BJP or we will kill you and your family’: Lashkar-e-Khalsa sends messages to BJP leaders, threatens to target BJP, RSS and Indian Armyhttps://t.co/PUttRhHm5z
— OpIndia.com (@OpIndia_com) January 7, 2023
पाकिस्तान ने बनाया है ‘लश्कर-ए-खालसा’ संगठन

पाकिस्तान की कुख्यात गुप्तचर संस्था आइ.एस.आइ. ने ‘लश्कर-ए-खालसा’ की स्थापना की है । सामाजिक माध्यमों के द्वारा यह संगठन अधिक सक्रिय है । इसके द्वारा सिक्ख युवकों को भ्रमित कर इस संगठन में भर्ती कराने का प्रयास किया जा रहा है । आइ.एस.आइ. के अधिकारी फेसबुक पर ‘अमर खालिस्तानी’ ‘आजाद खालिस्तान’ नामों से खाते बनाकर प्रसार कर रहे हैं ।
Pakistan's ISI Creates Khalistani Terror Outfit Named Lashkar-E-Khalsa: Intelligence Bureauhttps://t.co/5TIn3pwAXh
— Swarajya (@SwarajyaMag) May 11, 2022
लश्कर-ए-खालसा द्वारा जम्मू-कश्मीर में गतिविधियां करने के लिए बडी संख्या में अफगानी नागरिकों की भर्ती की जा रही है । उनको आतंकवादी कार्रवाईयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस संगठन में पंजाब एवं हरियाना राज्यों के सिक्ख गुंडों की भर्ती करने का भी प्रयास जारी है । इसके लिए उनको मादक पदार्थों के माध्यमों से पैसे अर्जित करने का लोभ दिया जा रहा है ।
संपादकीय भूमिकाजिहादी आतंकवाद के साथ अब खालिस्तानी आतंकवाद बढ रहा है । इसकी ओर सरकार को गंभीरतापूर्वक देखकर उसकी जडें दृढ होने से पूर्व ही उन्हें नष्ट करना आवश्यक है ! |
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया