
मुजफ्फरपुर (बिहार) – यहां ‘आइ.एस.आइ.’ नामक पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था की एक महिला एजेंट ने सुरक्षा मंत्रालय के एक लिपिक को प्रेम के जाल में फंसाया तथा उसके माध्यम से मंत्रालय से संबंधित महत्त्वपूर्ण कागदपत्र (दस्तावेज) ‘आइ.एस.आइ.’ को भेजे । इस प्रकरण में पुलिस ने सरकारी लिपिक रवि चौरासिया को नियंत्रण में लिया ।
मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार राजस्व कर्मी की पहचान रवि चौरसिया के रूप में हुई है. पुलिस ने अब उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है#Muzaffarpur #Bihar https://t.co/3CEYcBhHqw
— ABP BIHAR (@abpbihar) December 17, 2022
फेसबुक पर रवि चौरासिया का परिचय शानवी शर्मा नामक युवती से हुआ । शानवी ने उसे प्रेम के जाल में फंसाया । तत्पश्चात रवि ने पैसे के लालच में आकर उसे सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी दी । तदुपरांत उसने यह जानकारी ‘आइ.एस.आइ.’ को भेजी । इस विषय में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने पत्रकार परिषद में कहा कि रवि चौरासिया ने अनेक गोपनीय कागद (दस्तावेज) ‘आइ.एस.आइ.’ को भेजे हैं । इस विषय में प्राप्त प्रमाणों के आधार पर रवि चौरासिया को नियंत्रण में लिया गया है ।
संपादकीय भूमिका
|
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।