
नई देहली – आतंकवादी संगठनों में से एक अल कायदा ने स्वीकार किया है कि अब कश्मीर भारत का अविभाज्य भाग बन गया है । अल कायदा ने कहा है कि धारा ३७० हटाने के पश्चात भारत सरकार को कश्मीर भारत का अविभाज्य भाग बनाने में सफलता मिली है । पाकिस्तानी सेना पर रोष व्यक्त करते हुए अल कायदा ने ऐसा वक्तव्य दिया है । अल कायदा ने पाकिस्तानी सेना को ‘डरपोक’ कहा है ।
#DNAExclusive: Analysis of #AlQaeda admitting India’s success in #JammuandKashmirhttps://t.co/BuRSEUyi70
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) November 30, 2022
१. अल कायदा द्वारा प्रसारित नियतकालिक में कहा गया है कि भारत सरकार की कश्मीर नीति सफल प्रमाणित हुई है तथा इसके लिए अल कायदा ने पाकिस्तान को दोषी ठहराया है । इस आतंकवादी संगठन का कहना है कि पाक सेना कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने में सक्षम नहीं है ।
२. कश्मीर में भारतीय सुरक्षा दल सदैव आतंकवादियों को मिटाता रहा है । इस असफलता से परास्त होकर अल कायदा ने अब पाकिस्तान पर निकाली अपनी भडास !
३. अल कायदा ने कहा है, ‘अन्सार गजावत-उल-हिन्द’ कश्मीर का एकमात्र वास्तविक आतंकवादी संगठन है । कश्मीर का सुरक्षा दल अल कायदा एवं उससे संबंधित आतंकवादी संगठनों का प्रत्येक षड्यंत्र निष्फल कर देते हैं । विगत कुछ वर्षों में भारतीय लष्कर ने अनेक पाकिस्तानी एवं विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है ।
४. इस समाचारपत्र में अल कायदा ने मुसलमानों को कहा है कि वे कश्मीर में एकत्रित होकर आतंकवादियों का समर्थन करें ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।