उत्तरप्रदेश में ‘लव जिहाद’ का एक और प्रकरण सामने आया है !

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) – यहां के कफील अहमद नामक धर्मांध ने एक हिन्दू लडकी का बलपूर्वक धर्मांतर किया और तत्पश्चात उससे बलपूर्वक विवाह करने की घटना सामने आई है । पीडिता की मां ने पुलिस में प्रविष्ट किए परिवाद में आरोपी के विरुद्ध मारपीट, बलात्कार और लडकी से अनैसर्गिक संबंध रखने का आरोप लगाया है । पीडिता की मां ने प्रविष्ट किए परिवाद में आरोप लगाया है कि उसकी बहू ने आरोपी कफील अहमद द्वारा यौन उत्पीडन के कारण आत्महत्या की । इस प्रकरण में पुलिस ने परिवाद प्रविष्ट कर अन्वेषण आरंभ कर दिया है । पुलिस ने मुख्य आरोपी कफील अहमद को बंदी बनाया है ।
हिन्दू महिला से रेप, जबरन धर्मांतरण, निकाह… कफील की करतूत में अम्मी भी साथ, अब्बा ने नाबालिग से किया था कुकर्म: पीड़िता की भाभी कर चुकी है आत्महत्या@STVRahul की रिपोर्ट।#Shahjahanpur #Rapehttps://t.co/1bmvf4EFIN
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) November 6, 2022
परिवाद के अनुसार कफील अहमद ने अश्लील वीडियो बनाकर पीडिता को ब्लैकमेल करना आरंभ कर दिया था । एक दिन कफील पीडिता को लक्ष्मणपुरी (लखनऊ) ले गया । तत्पश्चात ५ सितंबर २०२२ को इस्लाम में बलपूर्वक उसका धर्मांतर करके उससे विवाह किया । तत्पश्चात अनेक बार बलपूर्वक उस पर बलात्कार किया । साथ ही पीडिता को निर्दयता से पीटा गया ।
इस परिवाद में पीडिता की मां ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि कफील अहमद उनकी बहू की आत्महत्या के लिए उत्तरदायी है । उसने परिवाद में यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बहू ने आरोपी द्वारा यौन उत्पीडन के काारण आत्महत्या की । इस आरोप में यह भी कहा गया है कि कफील अहमद को उनकी मां जाहिदा बेगम और भाई फरीद अहमद उनकी बेटी को प्रताडित करने में सहयोग देते थे ।
संपादकीय भूमिकाउत्तर प्रदेश में लव जिहाद विरोधी कानून होते हुए भी आए दिन लव जिहाद की घटनाएं पुलिस के लिए लज्जाजनक ! यह कहना पडेगा कि यह धर्मांधों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को दी गई खुली चुनौती है ! अब सरकार की ओर से लव जिहाद के विरुद्ध अधिक कठोर कार्यवाही की हिन्दुओं को अपेक्षा है ! |
Telangana AI Training : तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ८० हजार अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा डिजिटल सुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण देगी !
हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत झारखंड में स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक वातावरण में प्रशस्तिपत्रक वितरण के साथ संपन्न !
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
हरियाणा में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आत्मरक्षा तथा स्वरक्षा विषय पर व्याख्यान
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !