आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा हिन्दूद्वेषी वाइ.एस.आर. कांग्रेस सरकार को फटकार !

कुर्नुल (आंध्र प्रदेश) – आंध्र प्रदेश के वाइ.एस.आर कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के अहोबिलम मंदिर पर सरकारी कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का आदेश आंधप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा अमान्य किया गया । न्यायालय ने सरकार का आदेश राज्य संविधान का अपमान करनेवाला है ऐसा कहते हुए मंदिर में हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया है ।
State Has No Authority Or Entitlement To Appoint Executive Officer In Ahobilam Math Temple-Andhra Pradesh HC@AgathaShukla reportshttps://t.co/KaO2m6kbtJ
— LawBeat (@LawBeatInd) October 15, 2022
१. अहोबिलम मठ तमिलनाडू में है, जबकि उसका मंदिर आंध्रप्रदेश राज्य के कुर्नुल में है । उसके संचालन तथा सुरक्षा हेतु राज्य सरकार ने एक कार्यकारी अधिकारी को नियुक्त किया था । उच्च न्यायालय ने, ‘यह नियुक्ति राज्य संविधान की धारा २६ (ड) का उल्लंघन है तथा वह मठाधिपतियों के अधिकारों में हस्तक्षेप करनेवाली है । यहां के मंदिर इस मठ के भाग हैं’, ऐसा कहते हुए आदेश अमान्य किया ।
२. मंदिर एवं मठ भिन्न भिन्न हैं, न्यायालय ने इस समय यह अमान्य किया । न्यायालय ने कहा कि मठ तमिलनाडू में जबकि मंदिर आंधप्रदेश में है । इसलिए यह दावा दोषपूर्ण है कि मंदिर मुख्य मठ से संबंधित धार्मिक पूजा स्थल नहीं होता । क्योंकि एक समय ये दोनों स्थल मद्रास राज्य के अंतर्गत थे ।
३. न्यायालय ने आगे ऐसा भी कहा कि आध्यात्मिक, धार्मिक अथवा संप्रदाय में एकरूपता रहते में मठ तथा मंदिर दूर हैं, ऐसे कहना चूक है । यद्यपि मठ तथा मंदिर भौगोलिक दृष्टि से भिन्न भिन्न स्थान पर हैं, तब भी परंपरा, प्रथा, अनुष्ठान आदि में उनमें एकरूपता है । कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर मठाधिपति के अधिकार को अस्वीकार नहीं कर सकते ।
संपादकीय भूमिकापूरे भारत में मठ तथा मंदिर सरकारीकरण से मुक्त होने हेतु हिन्दुओं को संगठित होकर वैध मार्ग से प्रयास करना आवश्यक ! |
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !