अमेरिका के भारतीयों पर आक्रमणों के बढते मामले

वॉशिंगटन – अमेरिका के इंडिया भाग में स्थित पज्यू विद्यापीठ में पढने वाले भारतीय वंश के विद्यार्थी की ४ अक्टूबर की रात विद्यापीठ के छात्रावास में हत्या कर दी गई । इस २० वर्षीय विद्यार्थी का नाम वरुण मनीष छेडा है । पुलिस ने उसके साथ कक्ष में रहने वाले कोरियन विद्यार्थी को जांच के लिए बंदी बनाया है । पुलिस ने बताया कि, एक अन्य विद्यार्थी को भी बंदी बनाया गया है ।
A 20-year-old Indian-origin student, #VarunManishChheda, was killed in his dormitory in the #US‘s Indiana. His roommate has been taken into custody.@Geeta_Mohan https://t.co/KMn8zjMxFi
— IndiaToday (@IndiaToday) October 6, 2022
वरुण मूलरुप से इंडियानापलीस का निवासी है और वह पज्यू विद्यापीठ में ‘डेटा साइन्स’ का अध्ययन कर रहा था । वरुण का मृतदेह मिलने की जानकारी उसके कोरियन मित्र ने ही पुलिस को दी । प्राथमिक डॉक्टरी ब्यौरे के अनुसार वरुण पर तेज शस्त्रों से अनेक वार होने पर उसकी मृत्यु हुई । विद्यापीठ के अध्यक्ष मिच डैनियल्स ने इस प्रकरण पर कहा कि, वरुण की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा कल्पनातीत है । हमारे विचार और मन उसके परिवार और मित्रों के साथ हैं ।
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल