|

देहली : यहां के सुंदर नगरी परिसर में एक अक्टूबर की रात्रि मनीष नाम के युवक की ३ मुसलमान युवकों ने चाकू घोंप कर निघृण हत्या कर दी।घटना यहां लगे सी.सी.टीवी. में अंकित हो गई है । इसके आधार पर पुलिस ने आलम, बिलाल और फैजान को बंदी बना लिया है । पुलिस के अनुसार यह घटना आपसी शत्रुता के कारण हुई है । हत्या के समय उपस्थित कोई भी प्रत्यक्षदर्शी मनीष को बचाने आगे नहीं आया ।
दिल्ली के सुंदर नगरी में मनीष नाम के युवक का सरेराह मर्डर#Crime #Delhi #SunderNagri https://t.co/co905TL1La
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 2, 2022
एक वर्ष पूर्व कासिम और मोहसिन नाम के युवकों ने मनीष का भ्रमणभाष छीन कर उसके गले और पेट में चाकू से वार किए थे । इस प्रकरण में पुलिस ने दोनों को बंदी बनाया था । तभी से कासिम और मोहसिन के परिवार मनीष पर प्रकरण वापस लेने का दबाव बना रहे थे । मनीष को इस प्रकरण में एक अक्टूबर को प्रस्तुत होना था । कासिम और मोहसिन के परिवारवालों ने धमकाते हुए कहा था कि यदि प्रकरण वापस नहीं लिया गया तो वे मनीष को मार डालेंगे । इस संबंध में पहले भी पुलिस को परिवाद (शिकायत) दी गई थी, किन्तु मनीष के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया । मनीष न्यायालय में प्रस्तुत हुआ और आरोपी के विरोध में उसने अपना वक्तव्य प्रविष्ट कराया, जिसके फलस्वरूप उपरोक्त ३ आरोपियों ने मनीष की उसके घर के सामने ही हत्या कर दी ।
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न