विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को दिए गए एफ-१६ विमानों के संबंध में अमेरिका को खरी-खरी सुनाई !

वाशिंगटन (अमेरिका) – कुछ वर्ष पूर्व अमेरिका ने पाकिस्तान को अमेरिका में बने ८५ नग एफ-१६ लड़ाकू विमान दिए थे। अब अमेरिका ने इनके जीर्णोद्धार के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की एकीकृत राशि देने की घोषणा की है। भारत ने इसका विरोध किया है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा ‘एक ऒर यह कहना कि हम आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई करने के लिए ऐसा कर रहे हैं’ तथा दूसरी ऒर पाकिस्तान को एफ-१६ जैसे आधुनिक लडाकू विमान दिए। ये विमान कहां और किस लिए दिए जा रहे हैं, यह सभी को विदित है । उन्होंनें कहा, ऐसी बातें कहकर आप दूसरों को मूर्ख बना रहे हैं । जयशंकर ने आगे कहा, “यदि मुझे अमेरिकी नीति निर्माताओं से चर्चा करने का अवसर मिलता है, तो मैं उन्हें अवश्य इंगित करूंगा कि वे क्या कर रहे हैं ।” वे यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
एस. जयशंकर ने इस समय कहा कि पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों से अमेरिका को कोई लाभ नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि इन संबंधों से न तो पाकिस्तान कोई हित हुआ है और न ही अमेरिका का।
#WATCH | On US-Pakistan relationship, EAM Dr S Jaishankar says, "….Very honestly, it's a relationship that has neither ended up serving Pakistan well nor serving American interests. So, it's for US to reflect what are the merits of this relationship…"
(Source: EAM's FB page) pic.twitter.com/qSfih6pdQ5
— ANI (@ANI) September 26, 2022
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin