‘भारत सरकार की हिन्दुत्व की धारणा उजागर होती है !’ – महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – कश्मीर में नागाम के एक सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों का ‘रघुपति राघव राजाराम’ भजन गाते हुए, एक वीडियो प्रसारित हुआ है । इस पर कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टिप्पणी की है । ट्वीटकर उन्होंने कहा है, ‘धार्मिक विद्वानोें को बंदी बनाना, जामा मस्जिद बंद करना और अब विद्यालयों में विद्यार्थियों को हिन्दू भजन गाने को कहना, यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही हिन्दुत्व की धारणा को उजागर करता है । सरकार के आदेशों को नकारना अर्थात स्वयं पर अपराध प्रविष्ट करने के लिए आमंत्रित करना है । बदल रहे जम्मू-कश्मीर के लिए हम कीमत चुका रहे हैं ।’
DNA | #MehboobaMufti claims ‘Raghupati Raghav’ as Hindu agendahttps://t.co/gL9psVCjjK
— DNA (@dna) September 21, 2022
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा है कि, हम भजन का सम्मान करते हैं; लेकिन मुसलमानों से भजन गवाना… मेरा उनसे प्रश्न है कि, वे क्या करना चाहते हैं ? आप गांधी को मारनेवाले की पूजा करते हैं और हमें गांधी का पाठ पढाते हैं । हम गांधी को जानते हैं और मानते हैं ।
संपादकीय भूमिकाएक ओर ‘गांधी को मानते हैं’ ऐसा कहना और दूसरी ओर उनके द्वारा गाए जाने वाले भजन को ‘यह हिन्दू का है’, ऐसा कहकर विरोध करना, यह महबूबा मुफ्ती की दोहरी नीति है ! |
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।