|

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – सऊदी अरेबिया में मक्का के मक्केश्वर महादेव मंदिर को तोड कर मुसलमान आक्रमणकर्ताओं ने उसे ‘मक्का’ बनाया । एक दिन पुन: हिन्दू उसे नियंत्रण में लेंगे; क्याेंकि मक्केश्वर महादेव हिन्दुओं की श्रद्धा का केंद्र है । पुरी के पूर्वाम्नाय गोवर्धन पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने यहां ऐसा प्रतिपादित किया । वे पत्रकारों से वार्तालाप कर रहे थे । ‘वर्तमान में ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने के लिए कार्य चल रहा है । शीघ्र ही भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित किया जाएगा’, इस अवसर पर उन्होंने ऐसा भी कहा ।
मक्का मदीना में पहले था मकेश्वर महादेव मंदिर… सुदर्शन न्यूज़ की आवाज को मिला जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का समर्थन#MakeshwarMahadev #sudarshannews @SureshChavhanke https://t.co/EYCDqkw99j
— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) September 16, 2022
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा प्रस्तुत किए गए सूत्र
१. भारत में अनेक मठ तथा मंदिरों को तोड कर वहां मस्जिदों का निर्माणकार्य किया गया । यह घृणाजनक कार्य सनातन धर्मियों के धर्मांतर हेतु किया गया । अब सनातन धर्मी परतंत्रता की भावना से मुक्त हो रहे हैं । उन्होंने जो गंवाया, उनमें उसे पुन: लेने की तडप उत्पन्न हो रही है ।
२. परिवार नियोजन को मुसलमान तथा ख्रिस्त नहीं मानते । इसे केवल हिन्दू मानते हैं इसलिए उनकी संख्या घट रही है । हिन्दू पूर्व में ब्रह्मचर्य का पालन करते थे । इसलिए जनसंख्या पर नियंत्रण रहता था । अब प्राचीन परंपरा नष्ट हो रही है ।
Prayagraj News: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महराज का बड़ा बयान, कहा- भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा #Prayagraj https://t.co/K9mvqEJpeB
— Newstrack (@newstrackmedia) September 15, 2022
भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करना चाहिए !
विश्व के ५३ देशों में हिन्दू रहते हैं । कुछ माह पूर्व हिन्दुओं का एक सम्मेलन हुआ था । उसमें विदेशों के अनेक हिन्दुओं ने सहभाग लिया था । उनका कहना था, ‘भारत की राजनीतिक दिशाहीनता के कारण हमारे हाथ-पांव बांध दिए गए हैं’ जिस दिन भारत स्वयं को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करेगा, उसके कुछ समय पश्चात ही १४-१५ देश भी स्वयं को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करेंगे । कुछ लोगों के मन में ऐसा प्रश्न उपस्थित होगा कि यह कैसे हो सकता है ? सभी को यह मानना चाहिए कि आदिकाल से हम सभी के पूर्वज सनातनी वैदिक हिन्दू थे । इस कारण ही ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करना चाहिए । मुसलमान इसका विरोध नहीं करेंगे; क्याेंकि उन्हें ज्ञात था कि उनके पूर्वज सनातनी हिन्दू थे ।
मदरसों का सर्वेक्षण उचित ही है !
यदि मदरसों पर आतंकवाद को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया जाता है, तो उनकी जांच करनी चाहिए । इसमें कोई चूक नहीं है । सत्य सामने आना चाहिए । उसी प्रकार मदरसों के अतिरिक्त मठ अथवा मंदिरों पर ऐसे आरोप लगाए गए, तो उनकी भी जांच होनी चाहिए । इसलिए मदरसों का सर्वेक्षण करने का निर्णय चूक नहीं है; क्योंकि कि इससे पूर्व मदरसों से आश्चर्यजनक प्रकरण सामने आए हैं । मदरसों में क्या होता है, सभी को यह ज्ञात है । यदि किसी संस्था का उपयोग किसी पर दबाव डालने हेतु होता है, एवं वहां आतंकवादी प्रशिक्षण दिया जाता है, तो उसे आतंकवाद का केंद्र कहना अनुचित नहीं है ।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी ‘अघोषित’ ही रहेंगे !शारदा तथा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देहत्याग के पश्चात उनके उत्तराधिकारी घोषित किए गए हैं । इस पर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने उनके जीवनकाल में कभी किसी को उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया था । जिसे अब घोषित किया है, वे अघोषित ही हैं । ‘शंकराचार्य ने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा क्यों नहीं की थी ?’, इस पर विचार करने की आवश्यकता है; परंतु गद्दी की परंपरा है, उसका पालन करना चाहिए । |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न