अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के लिए १ सहस्र ८०० कोटि रुपए का व्यय आएगा !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासी ने बताया कि यहां के भव्य श्रीराममंदिर का निर्माणकार्य युद्ध स्तर पर आरंभ है । ‘वर्ष २०२४ की मकससंक्राति को हिन्दुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा ।’ साथ ही न्यासी ने यह भी कहा कि इस मंदिर के लिए लगभग १ सहस्र ८०० कोटि रुपए का व्यय आएगा । इससे पूर्व मंदिर निर्माणकार्य के लिए १ सहस्र १०० कोटि रुपए व्यय आने का अनुमान व्यक्त किया गया था ।
#RamMandir expected to be open for public on #MakarSankranti of 2024https://t.co/uk6QAr9V0Q @Vibha_Tribune
— The Tribune (@thetribunechd) September 12, 2022
कुछ दिन पूर्व हुई बैठक में न्यासी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि श्रीराममंदिर के साथ इस परिसर में महर्षि वाल्मीकि, वसिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, साथ ही निषादराज, शबरी तथा जटायु के मंदिरों का भी निर्माण किया जाएगा । मंदिर के सर्व द्वार सागवान लकडी से बनाएंगे ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !