
कोलकाता – बंगाल के सीतलकुची में ११ सितंबर के दिन भाजपा की निषेध रैली पर देसी बम फेंके गए । इस कारण रैली के स्थान पर भगदड का वातावरण निर्माण हो गया । इस समय हुए विस्फोट में २ कार्यकर्ता घायल हो गए । भाजपा जिला अध्यक्ष सुकुमार रॉय ने बताया कि यह रैली तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए गए विविध घोटालों के निषेध में निकाली गई थी । रॉय ने बताया कि, ‘इस रैली पर केवल बम ही नही फेंके गए अपितु पत्थर भी फेंके गए’ । यह आक्रमण तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने का आरोप भाजपा ने लगाया है जिसे तृणमूल कांग्रेस ने नकार दिया है ।
West Bengal: Bombs hurled, stones pelted at BJP rally against TMC government, cops remain mute spectators. Here is what we know so far https://t.co/NvmKEExdAe
— OpIndia.com (@OpIndia_com) September 12, 2022
बंगाल में कुछ दिनों से ‘ईडी’ ने विविध लोगों के निवास स्थानों पर डाले गए छापों में बडी मात्रा में नकद रकम और अन्य बेनामी संपत्ति जप्त की है । इन छापों में अनेक प्रसिद्ध उद्योगपतियों सहित अभिनेता आमिर खान का भी नाम है । इसके अतिरिक्त शिक्षक भर्ती घोटाला, गोवंश तस्करी, कोयला तस्करी, इनमें राज्य के अनेक दिग्गज राजनीतिक व्यक्तियों का सहभाग है । (ऐसे अवैध धंधों में लिप्त भ्रष्ट व्यक्तियों के विरोध में केंद्र सरकार को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए, ऐसी राष्ट्रभक्त नागरिकों की अपेक्षा है ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकातृणमूल काँग्रेस के राज्य में बंगाल ‘बम बनाने का कारखाना’ बना है । यहां की कानून और व्यवस्था तार-तार होने से वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना अपरिहार्य ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !