
नई देहली – बदरीनाथ के ज्योतिष एवं द्वारका के शारदा, इन दो पीठों के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने ११ सितंबर को दोपहर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के जोतेश्वर मंदिर में देहत्याग किया । उनकी आयु ९९ वर्ष थी । पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ थे । कुछ दिन पूर्व ही ३ सितंबर को उनका ९९ वां जन्मोत्सव मनाया गया था । ब्रह्मलीन होते समय उनके अधिकांश शिष्य तथा भक्त उनके साथ थे । शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राममंदिर के पुनर्निर्माण के लिए न्यायालयीन लडाई में अधिकतम कार्य किया था ।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का संक्षिप्त परिचय !शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म मध्यप्रदेश के सिवनी के दिघारी गांव में हुआ था । उनके माता-पिता ने उनका नाम ‘पोथीराम’ रखा था । आयु के केवल ९ वें वर्ष में उन्होंने घर त्याग कर धर्मकार्य के लिए स्वयं को अर्पित कर दिया । उन्होंने काशी जाकर महान संत धर्मसम्राट श्री करपात्री स्वामीजी महाराज से वेदशास्त्र का अध्ययन करना सीखा । स्वतंत्रता आंदोलन में सम्मिलित होने के कारण वर्ष १९४२ में अर्थात आयु के केवल १९ वें वर्ष में वे ‘क्रांतिकारी साधु’ नाम से प्रसिद्ध हुए । उन्हें वाराणसी में ९ मास, तो मध्यप्रदेश में ६ मास का कारावास सहना पडा था । वर्ष १९५० में ज्योतिषपीठ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की ओर से उन्हें ब्रह्मदंड प्रदान कर संन्यास की दीक्षा दी गई । उसी समय उनका नामकरण ‘स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती’ किया गया । वर्ष १९८१ में वे शंकराचार्य के पद पर विराजमान हुए थे । |
Dwarka Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati passes away at the age of 99, in Madhya Pradesh's Narsinghpur
(file pic) pic.twitter.com/Bzi541OiPW
— ANI (@ANI) September 11, 2022
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं