
मुंबई – मैं सदा ही यह कहती आई हूं और आज भी यही कहूंगी कि हमें जो स्वतंत्रता मिली है वह नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं वीर सावरकर जैसे अनेक क्रांतिकारियों के कारण मिली है । यह स्वतंत्रता हमें मांगने पर नहीं मिली, अपितु उसके लिए संघर्ष करना पडा है । अपनी-अपनी सोच है और मुझे लगता है कि नेताजी एवं सावरकर जैसे अन्य अनेक क्रांतिकारियों का संघर्ष पूर्णरूप से नकारा गया है । ‘केवल अनशन एवं दांडी यात्रा से हमें स्वतंत्रता मिली है’, यही अंकित किया गया; प्रत्यक्ष में वैसा नहीं है, ऐसा मत बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना राणावत ने ८ सितंबर को ‘ए.एन्.आइ.’ से हुई चर्चा में व्यक्त किया है ।
#WATCH | Delhi: "Struggle of revolutionaries, be it Netaji or Savarkar had been completely denied as only one side was shown," says Actor Kangana Ranaut during inauguration of 'Kartavya Path' & unveiling of statue of Netaji Subhash Chandra Bose at India Gate pic.twitter.com/fGxIyQKCcL
— ANI (@ANI) September 8, 2022
१. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी देहली में ‘कर्तव्यपथ’ का उद्घाटन किया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया । इस कार्यक्रम में अभिनेत्री कंगना राणावत भी सम्मिलित हुई थीं । उससे पहले उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की ।
२. वे बोलीं, ‘‘मैं नेताजी के विषय में सदैव ही स्पष्टरूप से बोलती हूं । मैं सदा ही कहती आई हूं कि मैं ‘गांधीवादी’ नहीं, अपितु ‘नेताजी सुभाष चंद्रवादी’ हूं । मैं उन लोगों में से एक हूं जिनका ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ पर विश्वास है । आज का दिन ऐतिहासिक है और इस दिन के लिए मैं स्वयं को भाग्यवान समझती हूं ।’’
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना