
कोची (केरल) – ‘हिन्दू एझावा समुदा’ के नेता वेल्लापेल्ली नटेसन ने केरल के प्रसारमाध्यमों के साथ संभाषण करते समय कहा कि केरल की साम्यवादी सरकार द्वारा लडके तथा लडकियों को एक ही गणवेश (स्कूल ड्रेस) तथा एकत्रित बिठाने के संदर्भ में सिद्ध की गई नीति पूरी तरह से अन्यायकारक है । लडका-लडकियों को कक्ष में एकत्रित बिठाना भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है तथा उससे अराजकता निर्माण होती है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी अपनी संस्कृति है । हम अमेरिका अथवा इंग्लैंड के निवासी नहीं हैं । हमारी संस्कृति लडका-लडकियों को गले लगाना तथा साथ-साथ बैठना स्वीकार नहीं करती । ईसाई तथा मुसलमान शैक्षणिक संस्थाओं में इस प्रकार का आचरण दिखाई नहीं देता ।
श्री. नटेसन ने आगे कहा कि अधिकांश हिन्दू महाविद्यालयों में ऐसा ही प्रबंध दिखाई देता है । यह दुर्दैव की बात है कि स्वयं को धर्मनिरपेक्ष सरकार कहनेवाली साम्यवादी सरकार धार्मिक दबाव का शिकार हुई है तथा अपने निर्णय पर दृढ नहीं है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !