|

बुनेर (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के बुनेर जिले में २० अगस्त के दिन गुरुचरन सिंह इस सिख व्यक्ति की लडकी दीना कौर का शस्त्रों के बल पर अपहरण किया गया । इसके उपरांत उसका बलपूर्वक धर्मपरिवर्तन कर अपहरण करने वाले मुसलमान युवक से युवती का विवाह कर दिया गया । इस घटना के कारण सिख नागरिकों ने वहां ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया । उन्होंने कहा कि, लडकी वापस मिलने तक आंदोलन चालू रखेंगे ।
#Pakistan: #Sikh girl abducted, converted to #Islam in Khyber Pakhtunkhwa; massive protests erupthttps://t.co/ahxpgCCUrC
— India TV (@indiatvnews) August 22, 2022
सिखों ने आरोप लगाया कि, हम पाकिस्तानी और विदेशी नागरिकों को बताना चाहते हैं कि, यहां हमारे ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं । हमारे ऊपर आक्रमण हो रहे हैं । लडकी के अपहरण में यहां के प्रशासन का भी सहभाग है । संपूर्ण दिन हमें दिग्भ्रमित किया जाता रहा और दूसरी ओर हमारी लडकी पर अत्याचार कर उसका बलपूर्वक धर्मपरिवर्तन किया जा रहा था । पुलिस ने इसका अपराध भी प्रविष्ट नहीं किया । प्रशासन की सहायता से लडकी से कुछ कागजपत्रों पर बलपूर्वक हस्ताक्षर कराए गए ।
संपादकीय भूमिकापंजाब और कनाडा के खालिस्तानवादी इस विषय पर चुप क्यों हैं ? क्या उन्हें यह स्वीकार है ? |
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !
प्रधानमंत्री मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, वे मेरे अच्छे मित्र हैं ! – Donald Trump
श्रीनगर में मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, सरकारी भूमि पर बनी अवैध तीन मंजिला इमारत ध्वस्त !
महिला के गले के आभूषण छीननेवाले कामिल एवं अहमद को बंदी बनाया गया ।