रामदेवबाबा ने मदरसे पर राष्ट्रध्वज फहराया

हरिद्वार (उत्तराखंड) – योगऋषि रामदेवबाबा ने भारत के अमृतमहोत्सव वर्षपूर्ति के उपलक्ष्य में १५ अगस्त को यहां के बोदहेरी मोहिउद्दीनपुर गांव के एक मदरसे पर राष्ट्रध्वज फहराया । इस समय उन्होंने कहा कि, आने वाले २५ वर्षों में हम ‘सनातन परंपरा’ के माध्यम से भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने वाले हैं । मदरसे पर राष्ट्रध्वज फहराने के उपरांत उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का यह संगम है ।
बाबा रामदेव ने मदरसे में फहराया तिरंगा, जानें क्या कहा #IndependenceDay2022https://t.co/ohJCzfqaEX
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) August 15, 2022
मदरसे पर ध्वज फहराने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर रामदेवबाबा ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए नया नहीं, यह तो सनातन परंपरा है । इस परंपरा के माध्यम से हम संगठित होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए, साथ ही राष्ट्र का गौरव और वैभव बढाने के लिए कटिबद्ध हैं ।हम सभी एकत्र आकर स्वतंत्रता के अमृतमहोत्सव से लेकर शताब्दी वर्ष तक ‘सारे जहां से अच्छा’ अनुसार इस भारत को बनाएंगे । इससे भारत पुन: एकबार महाशक्ति, परम वैभवशाली, जगद्गुरु, विश्वगुरु और ‘सुपर पावर’ बनेगा ।’’
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।