मुख्यमंत्री नितीश कुमार का त्यागपत्र

पाटलीपुत्र (बिहार) – बिहार सरकार में सत्ताधारी जनता दल (संयुक्त) और भाजपा का गठबंधन टूट गया है । इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ९ अगस्त की दोपहर घोषणा की । उन्होंने राज्यपाल को उनका त्यागपत्र सौंप दिया । इसके उपरांत उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबडी देवी के घर जाकर पक्ष के नेता और विधायक तेजस्वी यादव से भेंट की । कहा जा रहा है कि, अब इन दोनों पक्षों में गठबंधन होकर सरकार बनेगी । इस सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं ।
बिहार में सियासी हलचल के बीच BJP-JDU का गठबंधन टूटा। pic.twitter.com/EgbaCLFNlk
— News18 Bihar (@News18Bihar) August 9, 2022
१. पिछले कुछ दिनों से गठबंधन टूटने की संभावना व्यक्त की जा रही थी । नितीश कुमार ने उनके पक्ष के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई थी । इसके उपरांत उन्होंने उपर्युक्त घोषणा की । नितीश कुमार ने कहा कि, भाजपा ने हमें हमेशा ही अपमानित किया है । भाजपा ने एक षडयंत्र के अंतर्गत हमें नष्ट करने का प्रयास किया ।
२. बिहार की २४३ स्थानों की विधानसभा में वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बडा पक्ष होकर उसके ७९ विधायक हैं । दूसरा क्रमांक भाजपा का होकर उसके ७७, इसके उपरांत जनता दल (संयुक्त ४५, कांग्रेस १९ तथा साम्यवादी पक्ष के १२ विधायक विधानसभा में हैं । सरकार बनाने के लिए कुल १२२ स्थान की आवश्यकता है ।
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !
Temple Land Protection Movement : राजस्वमन्त्री चन्द्रशेखर बावनकुळे की घोषणा : ‘देवस्थान इनाम उन्मूलन प्रारूप अधिनियम २०२६’ को स्थगिती !
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
UP Conversion Racket : उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा के निकट स्थित ‘गुप्त चर्च’ द्वारा हिन्दुओं का किया जा रहा है धर्मान्तरण !