
नई देहली – कोरोना टीकाकरण अभियान समाप्त होते ही नागरिकता नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) लागू किया जाएगा, ऐसी घोषणा केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने की है । बंगाल की विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह से भेंट की । तब उन्होंने बताया कि शाह ने अधिकारी को यह आश्वासन दिया था । ११ दिसंबर २०१९ के दिन संसद में सीएए पारित किया गया और दूसरे दिन अधिसूचना जारी की गई । केंद्र सरकार ने अब तक अधिनियम के लिए नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया है । भले ही कई विपक्षी दल सीएए का विरोध कर रहे हों, परंतु अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इसे लागू करेंगे ।
Will implement #CAA once #COVID19 vaccination drive is over: #AmitShah https://t.co/vx7gTvRxeQ
— DNA (@dna) August 2, 2022
क्या है नागरिकता अधिनियम (CAA) ?
धार्मिक उत्पीडन से त्रस्त अफगानिस्तान, पाकिस्तान तथा बांग्लादेश से ३१ दिसंबर २०१४ तक भारत में आए हुए हिन्दू, सिक्ख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को अवैध अप्रवासी नहीं माना जाएगा और उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी, ऐसा प्रावधान नागरिकता (संशोधन) अधिनियम में किया गया है । इससे श्रीलंका के तमिलों, म्यानमार के मुसलमानों और पाकिस्तान के मुसलमानों के अन्य समुदायों के लोगों को इस अधिनियम का लाभ नहीं मिलेगा ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !