
कोटा (राजस्थान) – यहां की एक निजी अंग्रेजी माध्यम की पाठशाला में सिखाए जाने वाले पुस्तक पर बजरंग दल ने आक्षेप लिया है । ‘कॉन्व्हेंट पाठशाला का इस्लामीकरण किया जा रहा है’, ऐसा आरोप बजरंग दल की ओर से किया गया है । ऐसे पुस्तकों पर बंदी डालने की मांग भी की गई है । इस पाठशाला की दूसरी कक्षा के गैर-मुस्लिम विद्यार्थियों को मदर अर्थात ‘अम्मी’ और फादर अर्थात ‘अब्बू’ ऐसा कहने को सिखाया जा रहा है । इस पुस्तक का नाम ‘गुलमोहर’ है । भाग्यनगर के प्रकाशक ने उसे प्रकाशित किया है और ११३ पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य ३५२ रुपये है । इस विषय में अभिभावकों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है, पर बजरंग दल ने शिक्षा विभाग के उप सचिव से शिकायत की है ।
राजस्थान : स्कूल में बच्चों को सिखाया जा रहा 'अब्बू-अम्मी' बोलना:
कोटा के प्राइवेट स्कूल की बुक में उर्दू के शब्दों से मचा बवाल@kj_srivatsan pic.twitter.com/Z7WkgsxaZO
— News24 (@news24tvchannel) July 15, 2022
१. पुस्तक के दूसरे पाठ को ‘ग्रांडपा फारूक’स गार्डन’ (दादा फारूक का बगीचा) यह शीर्षक है । ६ वें पाठ में ‘अभिभावक रसोईघर में बिर्यानी बना रहे हैं’, एैसा कहा है । इस से बच्चों को मांसाहारी भोजन खाने के विषय में बताया जा रहा है ।

२. इस विषय में प्रमुख जिला शिक्षाधिकारी हजारी लाल शिवहरे ने बताया कि, इस विषय में किसी भी अभिभावक की ओर से हमें शिकायत नहीं मिली है । शिकायत मिलने के पश्चात जांच समिति का गठन किया जाएगा और फिर उसकी रिपोर्ट सीबीएसई बोर्ड को भेजी जाएगी । (सरकारी अधिकारियों की मानसिकता !) शिकायत आने तक हम स्वयं कुछ भी नहीं करेंगे, यही इस से ध्यान में आता है ! स्वयं इसकी पूछताछ करने का कष्ट अधिकारी नहीं लेते, इस से उनकी अपने काम के विषय में कितनी रुचि है, यह ध्यान में आता है ! – संपादक)
संपादकीय भूमिकाअब यही बाकी बचा था ! हिन्दुओं को उनके धर्म के अनुसार शिक्षा मिलने के लिए हिन्दू राष्ट्र का कोई विकल्प नहीं है ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !