|

नई देहली – महाराष्ट्र, गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्य बाढग्रस्त एवं चट्टान धराशायी होने से २१८ लोगों की मृत्यु हो गई । महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक एवं केरल राज्यों में देश के २५ राज्यों में मुसलाधार वर्षा हो रही है । गुजरात में गत २४ घंटों में वर्षा से संबधित घटनाओं में १४ लोगों की, तो महाराष्ट्र में अब तक ८४ लोगों की बलि चढ गई है । देश में अब तक लगभग ११ प्रतिशत से भी अधिक वर्षा हुई है । तेलंगाना में विक्रमी ६८.२ मिमी, महाराष्ट्र में ४३ मिमी एवं छत्तीसगड में ३५.८ मिमी वर्षा हुई है ।
गुजरात के ५ जिलों में अतिदक्षता की सूचना
गुजरात में वलसाड, नवसारी, डांग, जूनागड, गीर एवं सोमनाथ, इन ५ जिलों में अति दक्षता (रेड अलर्ट) की सूचना दी है । संपूर्ण राज्य में अब तक ३१ सहस्र लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है । गुजरात में अब तक ८३ लोगों की बलि चढ गई है ।
मध्यप्रदेश के १६ जिलों में मुसलाधार वर्षा में ६६ लोगों की मृत्यु
हवामान खाते के अनुसार भोपाल में अब तक २२.८२ इंच वर्षा हुई है । यह आंकडा अबतक की वर्षा से अधिक है । इंदौर में गत २४ घंटों में लगभग ३ इंच विक्रमी वर्षा हुई । बैतुल एवं हरदा जिलों में हुई जोरदार वर्षा के कारण नदियों में बाढ आ गई । राज्यों में नर्मदा नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है । राज्य के नर्मदापुरम विभाग, खांडवा, बुरहानपुर शहरों में अतिवृष्टि होने की संभावना है ।
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !