
नई देहली – मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, देहली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के ११ राज्यों में भारी मात्रा में वर्षा होने की चेतावनी दी है । जुलाई में देश में लगभग ९४ से १०६ प्रतिशत वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है । मध्यप्रदेश के भोपाल में २ घंटे में ३.२ इंच (अनुमान से ८१ मिमि) वर्षा हुई । इस कारण मार्ग में जल-जमाव होने से कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हो गया था । राजस्थान के अजमेर में ११ वर्षों के उपरांत ४ इंच (अनुमान से १०१ मिमि) वर्षा हुई । इस कारण मार्ग में बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और नगर के अनेक भागों में जल-जमाव हो गया है ।
बिहार में पिछले ३ दिनों में बिजली गिरने से २६ लोगों की मृत्यु हुई है । गुजरात के सौराष्ट्र में २० घंटे में ८ इंच (अनुमान से २०३ मिमि) वर्षा हुई । जिस कारण नगर की स्थिति तालाब जैसी हो गई है । महाराष्ट्र के मुंबई उपनगर सहित अगले २४ घंटे में मुसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !