
रायपुर (छत्तीसगढ) – यहां के `होटल सयाजी’ में `बेली डान्स’ का कार्यक्रम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन द्वारा बंद करा दिया । २४ जून से ३ जुलाई की कालावधि में `बैटल ऑफ बेली डान्सर्स’ नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस नृत्य के कार्यक्रम के लिए विदेश से नर्तकियों को बुलाया गया था ।
इस कार्यक्रम के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले ही पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट किया था । इसके उपरांत भी यह कार्यक्रम आयोजित करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे । उन्होंने नारेबाजी करते हुए होटल में घुसने का प्रयत्न किया ।
इसके बाद होटल व्यवसायियों को तत्काल पुलिस बुलानी पडी । इस समय पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ । उसके उपरांत आयोजकों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वे यह कार्यक्रम बंद करवा रहे हैं । उसके बाद प्रकरण शांत हुआ ।
Ruckus over dance of foreign girls in Raipur, VIDEO: Bajrang Dal protests, scuffles with police; Organizers said now they will not do such an event https://t.co/Nru0WJLnbi
— Granthshala India (@Granthshalaind) June 28, 2022
‘बेली डान्स’ क्या है ?
‘बेली डान्स’ एक प्राचीन नृत्य है । सदियों से मध्य पूर्व के विवाह समारोहों और पार्टियों में यह नृत्य किया जाता है । `बेली डान्स’ में कलाकार छोटे कपडे पहनकर नृत्य करते हैं ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न