
काबुल (अफगानिस्तान) – तालिबानी सत्ता आने के उपरांत संपूर्ण अफगानिस्तान में अब सिखों के केवल २० परिवार शेष हैं, सिख समाज के नेताओं ने ऐसी जानकारी दी । सिखों का अस्तित्व अब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और जलालाबाद, इन दो शहरों तक सीमित होने से वहां कुल १४० से १५० सिख रह गए हैं, उन्होंने ऐसा भी बताया । कुछ दिन पूर्व ही आतंकवादियों ने गुरुद्वारे को लक्ष्य बनाया था । सिख नेताओं ने इस पृष्ठभूमि पर यह जानकारी दी । अफगानिस्तान में पिछले वर्ष तालिबानी सत्ता आने से वहां के अल्पसंख्यकों पर नियमित आक्रमण हो रहे हैं । साथ ही वर्ष २०२०, २०२१ और २०२२, इन तीन वर्षों में विविध गुरुद्वारों पर आक्रमण किए गए ।
संपादकीय भूमिकाभारत में मुसलमानों के साथ कथित अन्याय होने पर इस विषय में रिपोर्ट प्रकाशित कर भारत को खलनायक सिद्ध करनेवाला अमेरिका अब अफगानिस्तान में सिखों के समाप्त होने पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोलता ? भारत को अफगानिस्तान से यह कडक शब्दों में पूछना चाहिए ! |
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
US Indians Deportation : अमेरिका १८ सहस्र भारतीय नागरिकों को देश से निष्कासित करेगा !
ईरान के आक्रमण में जॉर्डन में २ अमेरिकी सैनिक मारे गए : अमेरिका का प्रत्युत्तर !
दक्षिण अफ्रीका में १७ सहस्र हिन्दुओं ने एकत्र होकर किया हनुमान चालीसा का पाठ !
Hormuz Oil Tankers Explodes : हॉर्मुज जलडमरूमध्य में २ तेल टैंकरों में विस्फोट
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी