
कोलकाता (बंगाल) – यह बात उजागर हुई है कि बांग्लादेशी महिला आलो रानी को तृणमूल कांग्रेस ने २०२१ के बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था । यह पता चला है कि आलो रानी का नाम भारत की मतदाता सूची के साथ-साथ बांग्लादेश की मतदाता सूची में भी है । वर्ष २०१२ में आलो रानी का नाम भारत के मतदाता सूची में पंजीकृत किया गया था । उसके उपरांत, बांग्लादेश जाकर वहां की मतदाता सूची में भी अपना नाम पंजीकृत कराया । विधानसभा चुनाव में पराजित होने पर, उन्होंने कोलकाता उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की थी । सुनवाई के दौरान पता चला कि आलो रानी बांग्लादेशी नागरिक है ।
१. आलो रानी ने बताया था कि उनका जन्म बंगाल के हुगली में वर्ष १९६९ में हुआ । उसने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक से विवाह करने के उपरांत भी अपनी भारतीय नागरिकता नहीं छोडी है तथा अब अपने पति के साथ नहीं रह रही है । उनके पास पास्पोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड भारत का है तथा भूमि भी भारत में है, ऐसा उन्होंने बताया है । जांच में पता चला कि उनका जन्म भारत में नहीं हुआ है तथा वर्ष २०१२ की मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित था ।
२. न्यायालय ने निर्णय सुनाया कि पास्पोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र (संज्ञानपत्र) नागरिकता की पहचान नहीं हो सकते । आलो रानी के पास बांग्लादेश का मतदाता पहचान पत्र भी मिला । उन्होंने एक स्थानीय नागरिक से विवाह भी किया है । यह स्पष्ट नहीं था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था अथवा नहीं । उनकी मां तथा भाई अभी भी बांग्लादेश में रहते हैं । भारत में दोहरी नागरिकता (दो देशों की) लागू नहीं होती है । इसलिए, उन्हें भारतीय नागरिक नहीं कहा जा सकता ।
संपादकिय भूमिका
तृणमूल कांग्रेस का अन्य देशों के नागरिकों को उम्मीदवारी देना देशद्रोह ही है ! ऐसे दलों पर कार्यवाही होनी चाहिए !
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !