करनाल (हरियाणा) – राजधानी दिल्ली में बम स्फोट करने के बडे षड्यंत्र को विफल कर दिया गया । करनाल पुलिस और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में चार खालिस्तानी आतंकवादी गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भूपिंदर को पकड कर बंदी बनाया गया । यह कार्रवाई उस समय की गई, जब चारों करनाल के बस्तर टोल प्लाजा से एक इनोवा वाहन में जा रहे थे । उनके पास से भारी मात्रा में शस्त्र और गोला-बारूद हस्तगत किया गया है । जिसमें आर.डी.एक्स. भी मिला है, ऐसा कहा जा रहा है । गोला बारूद का संग्रह इतना बडा था कि, कई शहरों में इसका उपयोग कर विस्फोट किए जा सकते थे । ये आतंकी नांदेड (महाराष्ट्र) जा रहे थे । पुलिस को संशय है कि, वे दिल्ली में कोई बडा धमाका करने वाले थे ।
4 Khalistani terrorists arrested from Karnal, weapons and explosives ‘drone-delivered’ from Pakistan seizedhttps://t.co/VGtGzIdzpK
— OpIndia.com (@OpIndia_com) May 5, 2022
बंदी बनाए गए खालिस्तानी प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुडे हैं । चारों पंजाब के रहने वाले हैं । ये आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा से जुडे है । रिंडा एक खालिस्तानी आतंकवादी है, जो इस समय पाकिस्तान में छिपा है । रिंडा ने ड्रोन से हथियार पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर भेजे थे ।
संपादकीय भूमिकाबडे पैमाने पर खालिस्तानी आतंकवादियों के पुनरुत्थान को कुचलने के लिए केंद्र सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए ! |

वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया
फिलीपींस में ७.८ रिक्टर तीव्रता का भूकंप: १९ लोगों की मौत !