समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ने भरी फुफकार !

अलीगढ (उत्तर प्रदेश) – “मुसलमानों को कष्ट देने का प्रयत्न न करें ।” समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ने चेतावनी दी कि, “यदि मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, तो हमें भी मंदिरों के सामने बैठना होगा और ध्वनिक्षेपकों पर कुरान पढना होगा और हम महिलाएं इसमें सबसे आगे होंगी ।” यहां के हिन्दू समर्थक संगठनों ने २१ चौकों पर ध्वनिक्षेपक लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की है । इसी पृष्ठभूमि के विरुद्ध खानम ने यह वक्तव्य दिया है ।
मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे तो मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान, सपा नेता रुबीना खानम की चेतावनी pic.twitter.com/B8j11elB1c
— News24 (@news24tvchannel) April 18, 2022
१. खानम ने आगे कहा, “जब रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, तब हमें अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने दें ।” (हिन्दुओं की धार्मिक शोभा यात्राओं के मस्जिदों के सामने से निकलते समय, उन्हें उनकी परंपराओं का पालन क्यों नहीं करने दिया जाता ? इन शोभा यात्राओं पर मस्जिदों से हिंसक आक्रमण क्यों किए जाते हैं ?’ क्या खानम इसका उत्तर देंगी ? – संपादक) “उसमें जिस प्रकार से व्यवधान उपस्थित किए जा रहे हैं, वह अयोग्य है । यदि मुसलमानों को लक्ष्य कर मस्जिदों से ध्वनिक्षेपक उतारने का प्रयत्न हुआ, तो सैकडों मुसलमान महिलाएं उसके विरुद्ध आंदोलन करेंगी !” खानम ने ऐसी धमकी भी दी है ।
२. “बीजेपी सरकार, मुसलमानों और हिन्दुओं को झगडने के लिए उकसा रही है ।” उन्होंने कहा कि, “यह वही सरकार है जो अपने स्वयं के आचरण एवं प्रथाओं को भूल गई है ।”
संपादकीय भूमिका
|
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !