
बीजिंग (चीन) – पूरे विश्व में कोरोना का प्रभाव अल्प होने पर निर्बंध हटाए गए हैं। अपितु जिस चीन से कोरोना की निर्मिति हुई, उसी चीन के शांघाय में पूरी यातायात बंदी लगाई गई है। चीन की `शून्य कोरोना’ नीति के कारण शहर के ढाई करोड नागरिक घर से बाहर नही निकल सकते। चीन के ५ प्रांतों में आंशिक यातायात बंदी है। १५ करोड लोग इस की चपेट में आ गए हैं। वर्तमान में चीन में २० लाख लोगों की मृत्यु हो सकती है, ऐसी चिंता व्यक्त की गई है।
यातायात बंदी के कारण चीन के विकास दर पर परिणाम हो रहा है। चीन का तंत्रज्ञान उद्योग ठप्प हो गया है। १० बडे आस्थापनों का बजारमूल्य १२९ लाख करोड रुपयों से नीचे आया है। यह स्थिति होनेपर भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस-युक्रेन युद्ध में रूस की प्रशंसाकर रहे हैं। इससे अमरिका-युरोप के साथ चीन के संबंध बिगडने की संभावना है। उस का परिणाम चीन के व्यापार पर होने की संभावना है।
Trump Warns Iran : हमारे सैनिकों को हाथ भी लगाया, तो युद्ध भडकेगा ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे